बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत डीएम खुद करेंगे। 11 अक्टूबर रविवार को बक्सर प्रखंड के नुआंव के महादलित ब...
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत डीएम खुद करेंगे। 11 अक्टूबर रविवार को बक्सर प्रखंड के नुआंव के महादलित बस्ती में डीएम अमन समीर द्वारा 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव में लोगों की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा विधिवत शुरूआत की जाएगी। वहीं जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए प्लस पोलियो अभियान की भी शुरूआत की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dgvqgQ
https://ift.tt/2FoyZoQ
No comments