एमएचनगर थाना क्षेत्र के बड़की टड़ीला गांव में दहेज को ले एक नव विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों द्वारा शव जला दिया गया...
एमएचनगर थाना क्षेत्र के बड़की टड़ीला गांव में दहेज को ले एक नव विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों द्वारा शव जला दिया गया था। इस मामले में नव विवाहिता की बहन प्रीति कुमारी द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर तीन महिला सहित आठ लोगों यथा नव विवाहिता के पति नागेंद्र यादव, ससुर रामबाबू यादव, सास बुची देवी, देवर कृष्णा यादव, अर्जुन यादव, टुनटुन यादव, ननद सुनीता कुमारी व गीता कुमारी को आरोपित किया था। पुलिस ने आरोपी पति को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के पांच दिन बीत चुके हैं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30zociW
https://ift.tt/36wbvZY
No comments