Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सीएम ने 113 तो तेजस्वी ने 251 सभाएं कीं, भाजपा की 1000 से ज्यादा सभा, रोड शो और जनसंवाद

विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर पार्टी ने जमकर पसीना बहाया। सबकी नजर सभी 243 विधानसभा सीटों पर थी। हर पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाता...

विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर पार्टी ने जमकर पसीना बहाया। सबकी नजर सभी 243 विधानसभा सीटों पर थी। हर पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का था। चुनाव प्रचार के दौरान सत्ता पक्ष यानी एनडीए के मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, योगी आदित्य नाथ, नित्यानंद राय आदि थे तो महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी के अलावा तेजस्वी यादव।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 सभाएं हुईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 113 सभाएं कीं, जिनमें से 103 इलाकों में जाकर कीं। वहीं, भाजपा की ओर से 29 नेताओं ने 1000 से अधिक सभाएं, रोड शो, जनसंवाद किए। वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की आठ सभाएं तीनों चरणों में हुईं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हर दिन औसतन 12 सभाएं कीं। उन्होंने कुल 251 सभाएं कीं।

नीतीश कुमार: 113 सभाएं, 103 सभाएं इलाकों में जाकर और 10 वर्चुअल मोड में कीं

जदयू अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 113 चुनावी सभाएं कीं। 103 सभाएं, इलाकों में जाकर तथा वर्चुअल मोड की 10 सभाओं के जरिए एक बार सभी 243 विस क्षेत्रों, फिर बारी-बारी से 69 क्षेत्रों के लोगों को संबोधित किया। 7 सितंबर के निश्चय संवाद के जरिए उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। इस आयोजन में सभी 243 क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। 14 अक्टूबर से सीएम ने इलाकों में जाकर प्रचार शुरू किया।

मुद्दा : जंगलराज बनाम सुशासन

  • राजद का जंगलराज बनाम नीतीश राज का सुशासन ( बिंदुवार तुलना)।
  • उनका (लालू) परिवार सिर्फ पति-पत्नी-बेटा-बेटी, मेरा परिवार बिहार।
  • हर मीटिंग में अपना काम गिनाया, लोगों से पूछा-हमने कौन सा काम नहीं किया; और पति-पत्नी को मौका मिला तो कुछ भी किया क्या?
  • 7 निश्चय पार्ट 2 में होने वाले काम को बताया।

तेजस्वी यादव: 251 सभाएं, हर दिन औसतन 12 सभाएं कीं, 4 रोड शो भी किए

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी ने 16 अक्टूबर से 5 नवंबर यानी 21 दिन में 251 चुनावी सभाएं कीं। औसतन रोज 12 सभाएं। 247 सभाएं हवाई मार्ग से तो 4 रोड शो किए। उन्होंने एकाध को छोड़ सभी 243 विस क्षेत्रों में सभा की। इनमें हसनपुर में 2 और राघोपुर में 4 सभाएं शामिल हैं। जगदानंद सिंह उनके साथ 12 सभाओं में शामिल हुए। तेजप्रताप यादव ने भी एक दिन सीमांचल में सभा की।

मुद्दा : 10 लाख सरकारी नौकरी

  • पूर्ण कृषि ऋण माफी।
  • सरकारी नौकरियों के 85 प्रतिशत पद बिहारियों को।
  • संविदा कर्मियों को वेतनमान और स्थायी करने का वादा।
  • 5 लाख तक के सभी शिक्षा कर्ज माफ।
  • बुजुर्गों और गरीबों का पेंशन 1000 रुपए माह।
  • समान काम समान वेतन, सभी विभागों में निजीकरण समाप्त।

भाजपा: 650 सभाएं, 29 नेताओं ने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाली

भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में 1000 से अधिक सभाएं-जनसंवाद व रोड शो किए। इसमें 650 सभाएं और 350 जनसंवाद व रोड शो शामिल हैं। पार्टी के लिए 29 नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जमकर चुनावी सभाएं कीं। प्रधानमंत्री की 12 सभाओं के क्रम में आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच समानांतर सभाओं की भी व्यवस्था की गई थी।

मुद्दा : 19 लाख रोजगार देंगे

  • 1 लाख महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की योजना।
  • आत्मनिर्भर बिहार के लिए हर जिले के मुख्य उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • बिहार को आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • राज्य में पशुपालन और मछलीपालन के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जाएगी।

कांग्रेस: तीन चरण में राहुल गांधी की 8 सभाएं

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने 8 सभाएं की। पहले और दूसरे चरण में 2-2 और तीसरे चरण में 4 सभाएं की। इसमें एक जगह नवादा में तेजस्वी यादव भी उनके साथ मंच पर थे। वहीं कांग्रेस के अन्य नेताओं जिन्होंने सभाएं की, उनमें अधिक सभा करने वालों में इमरान प्रतापगढ़ी 28, अखिलेश प्रसाद सिंह 16, कैप्टन अजय यादव 14, तारिक अनवर 13 शामिल हैं।

चुनाव प्रचार के मुख्य मुद्दे

  • पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को नौकरी
  • छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों की कर्ज माफी
  • रिक्त सरकारी पदों पर 18 महीने के अंदर बहाली
  • बेरोजगारों को हर माह 1500 रुपए
  • होनहार बेटियों को मुफ्त स्कूटी
  • रोजगार आयोग का गठन

जीतनराम मांझी: एनडीए के पक्ष में 24 सभाएं

एनडीए की ओर से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बीते 8 दिनों में 24 सभाएं कीं। पहले चरण के चुनाव में मांझी इमामगंज से खुद उम्मीदवार थे। चुनाव से मुक्त होते ही प्रचार की कमान संभाली। तीसरे चरण के लिए गुरुवार को पांच सभाएं कीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM held 113 and Tejashwi held 251 meetings, BJP had more than 1000 meetings, road shows and mass media.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p3GKT9
https://ift.tt/2JGhP7T

No comments