शह-मात के आखिरी चरण में शनिवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, दर्जन भर मंत्री समेत कई दिग्गजों की किस्मत तय होगी। अब्दुल बारी सिद्दीकी, रमई ...

शह-मात के आखिरी चरण में शनिवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, दर्जन भर मंत्री समेत कई दिग्गजों की किस्मत तय होगी। अब्दुल बारी सिद्दीकी, रमई राम, मुकेश सहनी, लवली आनंद आदि की भी तकदीर परखी जाएगी। वोटर, जदयू के 8 मंत्रियों की किस्मत तय करेंगे।
ये हैं-विजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), नरेंद्र नारायण यादव (आलमनगर), महेश्वर हजारी (कल्याणपुर), मदन सहनी (बहादुरपुर), रमेश ऋषिदेव (सिंघेश्वर), खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद (सिकटा), लक्ष्मेश्वर राय (लौकहा) तथा बीमा भारती (रूपौली)। और तकदीर की परख के दायरे में ये हैं भाजपा के मंत्री-सुरेश शर्मा (मुजफ्फरपुर), विनोद नारायण झा (बेनीपट्टी), प्रमोद कुमार (मोतिहारी) एवं कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी)। कोष्ठक में मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों के नाम हैं।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सरायरंजन के मैदान में हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन (राजद) के अरविंद कुमार सहनी से है। राजद के धाकड़ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की केवटी में, तो रमई राम की तकदीर बोचहा में परखी जाएगी। सिमरी बख्तियारपुर में वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की लड़ाई महागठबंधन के उम्मीदवार से है। भाजपा ने प्राणपुर से निशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। निशा, मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह की पत्नी हैं। विनोद सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं।
कांग्रेस 25 सीटों पर लड़ रही
इस आखिरी चरण में सबसे ज्यादा 46 सीटों पर राजद लड़ रहा है। महागठबंधन के बाकी घटक दलों में कांग्रेस 25, भाकपा माले 5 तथा भाकपा 2 सीटों पर लड़ रही है। एनडीए के पाले से जदयू 37, भाजपा 35, वीआईपी 5 तथा हम 1 सीट पर चुनाव लड़ रहा है।
इन पर भी खास नजर
लवली आनंद (सहरसा, राजद) , रितू जायसवाल (परिहार, राजद), विनय बिहारी (लौरिया, भाजपा)।

हर सीट पर बागी
- सहरसा: किशोर कु. मुन्ना (भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में)
- महिषि: मो. रज्जाक (प्रो. अब्दुल गफूर के पुत्र लोजपा के टिकट पर)
- सिमरी बख्तियारपुर: जफर आलम (राजद के विधायक जाप से),
- सोनबरसा: अमीर राम (भाजपा के बागी, प्लूरल्स से) सरीखे बागी प्रत्याशी प्राय: हर सीट पर हैं।
इन पर रहेगी नजर
- बिहारीगंज: सुभाषिनी बुंदेला (शरद यादव की बेटी बिहारीगंज से),
- बाबूबरही: मीना कामत (दिवंगत कपिलदेव कामत की पुत्रवधू),
- गायघाट: कोमल सिंह (वैशाली सांसद वीणा सिंह की पुत्री),
- सहरसा: लवली आनंद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k42dYf
https://ift.tt/2I6ggzf
No comments