Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दोबारा मतदान की मांग

  मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि लगभग 17 पोलिंग बूथ से कांग्रे...

 



मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि लगभग 17 पोलिंग बूथ से कांग्रेस के पोलिंग अजेंट्स को हटा दिया गया है और बूथ कैप्चर करने की प्रक्रिया चल रही है। हम वहां दोबारा मतदान की मांग करते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल उठाए थे।


उन्होंने कहा है कि सब-इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बरौनी थाना जिला दतिया जो माननीय गृहमंत्री जी का भानजा दामाद है। वो खुलेआम अपने साथ दूसरी गाड़ी में गुंडा प्रवृति के लोगों को लेकर घूम रहा है और जबरदस्ती वोट डलवा रहा है। उसकी शिकायत हमने माननीय चुनाव आयोग को की है। 


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्योंकि जिसमें चिप है, वह 'हैक' हो सकती है।

No comments