Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

शहर में आज से छाएगी धुंध रात में और गिरेगा पारा

पहाड़ाें में एक बार फिर बर्फबारी हाेने से शहर में ठंड बढ़नी शुरू हाे गई है। साेमवार काे शहर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। इसकी वजह नमी लेक...

पहाड़ाें में एक बार फिर बर्फबारी हाेने से शहर में ठंड बढ़नी शुरू हाे गई है। साेमवार काे शहर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। इसकी वजह नमी लेकर आ रही उत्तर पूर्वी हवा है।

माैसम विभाग ने अगले दाे दिनाें तक शहर में बादल छाए रहेंगे। इससे ठंड तेजी के साथ बढ़ेगी। इस दाैरान हवा की रफ्तार 4.2 किलाेमीटर तक चल सकती है।

माैसम वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया कि अभी नमी बढ़ रही है। अगले 24 घंटे में ही शहर में धुंध लगनी शुरू हाे जाएगी। 10 नवंबर से शहर में ठंड शुरू हाे जाएगी।

10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
अगले दाे दिनाे में शहर के न्यूनमतम तापमान में काफी गिरावट आ सकती है। इस दाैरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान है। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 19.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। माैसम वैज्ञानिकाें ने कहा कि अभी रात में तापमान तेजी से घट रहा है। इसलिए ऐसा अंतर आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oQfCqy
https://ift.tt/2JwuNoE

No comments