Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

थाने में जनता दरबार लगाकर 15 मामलों का किया गया निपटारा

ओबरा थाना परिसर में शनिवार को दाउदनगर भूमि उप समाहर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में अंचला अधिकारी कुमारी अनुकंपा व थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार ...

ओबरा थाना परिसर में शनिवार को दाउदनगर भूमि उप समाहर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में अंचला अधिकारी कुमारी अनुकंपा व थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर मामले को ऑन द स्पॉट निपटारा किया।

जनता दरबार के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांव से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे । जिसमे बेल, ओबरा, ललारो सहित विभिन्न गांव से फरियादी जनता दरबार में उपस्थित हुए। अंचला अधिकारी ने बारी-बारी से फरियादी का आवेदन प्राप्त किया।

दाउदनगर भूमि उप समाहर्ता ने गंभीरता पूर्वक दोनों पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी लेते हुए सुनवाई किया। भूमि उप समाहर्ता ने उपस्थित फरियादियो से अपील करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश पर अब सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को थाने में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का निपटारा किया जाएगा।

आप सभी को अब अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। बल्कि उन्हें सहूलियत हेतु थाने में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से संबंधित मामले को निपटारा किया जाएगा है। थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने लोगों से आग्रह पूर्वक कहा कि आपकी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर है। निश्चित रूप से आपकी समस्याओं को दोनों पक्ष से सुनते हुए निष्पादन किया जाएगा।

आप सभी आपसी भाईचारा को कायम रखें। छोटे-मोटे मामलों को पंचायत के माध्यम से भी निपटारा किया जा सकता है। पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर रहेगी। अंचलाधिकारी कुमारी अनुकंपा ने बताया कि जनता दरबार के दौरान लगभग 15 आवेदन प्राप्त हुआ था। सभी आवेदनों को गंभीरता पूर्वक देखते हुए दोनों पक्ष के लोगों को बीच ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kktzxv
https://ift.tt/3relnQ8

No comments