एलएनएमयू में पीजी के कई विषयों में नामांकन लेना अब टफ होता जा रहा है। अभी विवि के स्नातकोत्तर विभाग में 22 विषयों सहित में इसकी पढ़ाई होती ह...
एलएनएमयू में पीजी के कई विषयों में नामांकन लेना अब टफ होता जा रहा है। अभी विवि के स्नातकोत्तर विभाग में 22 विषयों सहित में इसकी पढ़ाई होती है। इसके साथ ही 6 कॉलेजों में अभी पीजी की पढ़ाई हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए कुल सीट 11808 पर कुल 16846 छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया है। इसके आधार पर प्रथम सूची जारी हो चुकी है।
जिस पर 6 जनवरी तक नामांकन होना है। साइंस फैकल्टी में वनस्पति विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में सीट से अधिक आवेदन है। जबकि, कला संकाय में दर्शनशास्त्र, मैथिली, संस्कृत, उर्दू, एआईएच आदि विषयों के प्रति छात्र उदासीन होते जा रहे हैं।
कई अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई की मांग
विषय कुल सीट कुल आवेदन
गणित 552 2661
भौतिकी 504 1681
रसायन विज्ञान 504 1119
वनस्पति विज्ञान 504 425
जंतु विज्ञान 504 1753
वाणिज्य 1080 1970
संगीत एवं नाट्य 120 151
गृह विज्ञान 120 228
एआईएच 307 116
मनोविज्ञान 720 804
संस्कृत 360 036
दर्शनशास्त्र 360 024
भूगोल 240 538
उर्दू 480 222
समाजशास्त्र 240 186
अंग्रेजी 840 959
राजनीति विज्ञान 960 847
हिंदी 840 629
अर्थशास्त्र 960 711
इतिहास 1200 1734
मैथिली 360 050
कुल 11808 16846
पीजी कोर्स के लिए क्यू में हैं कई कॉलेज
विवि में कई अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों से पीजी की पढ़ाई को लेकर उठने आवाज उठने लगी है। विवि के डीडीई में दो शैक्षणिक सत्रों से नामांकन की प्रक्रिया बंद होने के कारण अब स्नातक पास छात्रों को पीजी में विवि के पास सीमित सीट है। जिसके कारण से इसी सत्र से पीजी में नामांकन को लेकर परेशानी बढ़ गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nUea5D
https://ift.tt/3psQu8C
No comments