पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार की संध्या शिकारपुर थाना का निरीक्षण किया है। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक द...
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार की संध्या शिकारपुर थाना का निरीक्षण किया है। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दी है। एसपी ने थाना पहुंचते ही सबसे पहले थाना पर मौजूद ओडी पदाधिकारी से बात की तथा ओडी रजिस्टर में अंकित आवेदनों का अवलोकन किया। सभी पुलिस पदाधिकारियों को बुलाकर केस संबंधी मामलों की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के बारे में पुछताछ किया। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करें। देरी होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई तय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M9BGh0
https://ift.tt/2KAK3BM
No comments