शहर में हाल के वर्षों में बने 30 हजार मकान मालिकों को 15 जनवरी तक नगर निगम नया होल्डिंग नंबर लेने के लिए मोहलत देगा। 15 जनवरी के बाद भी एक ...

शहर में हाल के वर्षों में बने 30 हजार मकान मालिकों को 15 जनवरी तक नगर निगम नया होल्डिंग नंबर लेने के लिए मोहलत देगा। 15 जनवरी के बाद भी एक पखवारे के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद निगम होल्डिंग नंबर नहीं लेने वालों पर जुर्माना लगाएगा। मंगलवार को होल्डिंग टैक्स से संबंधित समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया कि निगम वैसे मकान मालिक पर जुर्माना लगाएगा, जिनके द्वारा स्वामित्व प्रमाण पत्र देकर होल्डिंग नहीं नंबर नहीं लिया जाएगा।
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने जुर्माना लगाने के पहले 10 से 15 दिनों का विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया। जिसमें स्वत: फॉर्म भर कर मकान मालिक होल्डिंग नंबर लेंगे। नगर निगम सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने की। जिसमें सभी कर संग्राहक, टैक्स दरोगा, कार्यालय सहायक, राजस्व प्रधान सहायक, उप नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त उपस्थित थे।
बाद में नगर आयुक्त भी शामिल हुए। निगम में राजस्व बढ़ाने के संबंध में व्यापक रूप से विचार किया गया। नगर आयुक्त ने वैसे मकान, जिनका अब तक होल्डिंग नहीं बनाया गया है, इस संबंध में विशेष अभियान चलाने के लिए राजस्व शाखा को निर्देश दिया। होल्डिंग संख्या बढ़ाने के संबंध में आवश्यक तैयारी करने का आदेश दिया।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों के कहा, अब तक महज 69 हजार होल्डिंग शहर में हैं। इसे एक लाख पहुंचाना है। 15 जनवरी तक मकान मालिक जिन्होंने अपना होल्डिंग नंबर प्राप्त नहीं किया है, उन्हें अंतिम मौका दिया जाएगा। राजस्व शाखा को एक पखवारे के अंदर अभियान चलाने के संबंध में भी निर्देश दिया गया।
फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की होगी बंदोबस्ती
शहर के मोतीझील और कल्याणी इलाके को ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए मोतीझील फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था होगी। नगर निगम ने फिर से पार्किंग के लिए ढाई माह की बंदोबस्ती करने का फैसला लिया है 16 जनवरी से फ्लाईओवर के नीचे दो पहिया और चार पहिया गाड़ी की पार्किंग करने पर शुल्क देना होगा।
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने नगर निगम कर्मचारियों को भी मोतीझील और कल्याणी इलाके में जहां-तहां खड़ी बाइक को जब्त करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने साफ तौर पर कहा है कि बड़े-बड़े मॉल व शोरूम में 100 से 150 स्टाफ है। जिनकी बाइक दुकान के सामने लगी रहती है। वे तमाम स्टाफ और दुकानदार मोतीझील फ्लाईओवर के नीचे ही बाइक लगाएंगे।
कस्टमर की भी बाइक फ्लाईओवर के नीचे ही लगेगी। मोतीझील बम पुलिस गली में भी 100 बाइक लगाने की जगह है। दुकान के सामने केवल बाइक नहीं लगे तो ट्रैफिक को बहुत हद तक राहत मिल जाएगी। फ्लाईओवर के नीचे जगह की कोई कमी नहीं है। ऐसे में नगर निगम की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rgvlAt
https://ift.tt/2WEjdeq
No comments