Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी

  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने नए सह-प्रभारी बने राघव चड्डा ने शुक्रवार को कहा कि  पार्टी जल्द ही राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अ...

 



पंजाब में आम आदमी पार्टी ने नए सह-प्रभारी बने राघव चड्डा ने शुक्रवार को कहा कि  पार्टी जल्द ही राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी। पंजाब की यात्रा में राघन चड्डा ने शुक्रवार को स्वर्ण मंदिर और दुगियाना मंदिर का दौरा किया। उनके साथ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के अन्य विधायक भी मौजूद थे।

बाद में राघन चड्डा  AAP के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान दके बुलाए एक संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए। पंजाब के लिए AAP के सीएम चेहरे के बारे में पूछे  एक सवाल पर, चड्ढा ने कहा, "वह ऐसा व्यक्ति होगा जिस पर पंजाब गर्व महसूस कर सकता है।"

 दिल्ली के राजेंद्र नगर से AAP विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्डा ने कहा, पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। पंजाब को SAD-BJP और कांग्रेस सरकारों ने लूट लिया था। अब, पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि केवल एक पार्टी पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है, और इस बार वे राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार सुनिश्चित करेंगे।”

 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के लोगों के साथ "विश्वासघात" का आरोप लगाते हुए राघव ने कहा, "चुनावों से पहले, कांग्रेस ने कई वादे किए थे जैसे किसानों के सभी कर्जों को माफ करना, घर-घर रोज़गार, चार हफ्तों में ड्रग्स का उन्मूलन; लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। सत्ता के नशे में चूर कैप्टन अपने लोगों को भूल गए और अपने सभी वादों पर पानी फेर दिया।"

No comments