Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार 21 जनवरी से उत्तर प्रदेश के दो दिन के प्रवास पर मिशन-2022 के लिए भी रणनीति तय करेंगे

  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार 21 जनवरी से उत्तर प्रदेश के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। वह जहां चुनावी वर...

 


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार 21 जनवरी से उत्तर प्रदेश के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। वह जहां चुनावी वर्ष के मद्देनज़र मंत्रिमंडल के सदस्यों को गुड गवर्नेंस के गुर सिखाएंगे, वहीं सांगठनिक बैठकें कर पंचायत चुनाव के साथ ही मिशन-2022 के लिए भी रणनीति तय करेंगे। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।


श्री नड्डा 22 जनवरी शुक्रवार को लखनऊ में सोशल मीडिया वालंटियर्स एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा कल गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया भी उनके स्वागत में मौजूद रहेंगे।


फिर शाम 4.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। वे प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही बैठक करेंगे। रात 9.00 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करेंगे।

22 जनवरी 2021 को वह सुबह 9.45 बजे चिनहट ग्रामीण लखनऊ की मंडल बैठक करेंगे। सुबह 11.00 बजे श्री नड्डा सीएमएस विस्तार, लखनऊ में लखनऊ महानगर एवं जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे श्री नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 


22 जनवरी 2021 को ही श्री नड्डा दोपहर 3.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4.00 बजे वे इसी स्थान पर सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

No comments