गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण...
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री दिया जाएगा।
गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेले मोनाप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी.बी. लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
कृष्ण नायर सांताकुमारी चित्रा (कला), तरुण गोगोई (जनसेवा), चंद्रशेखर कांबरा (साहित्य और शिक्षा), पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवीदास श्रोफ, तारलोचन सिंह को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।
No comments