Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार

  भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तिरंगे का अपमान और देश तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का समर्थन करने क...

 



भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तिरंगे का अपमान और देश तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि वह चाहते हैं कि देश में कानून-व्यवस्था भंग हो। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त ना करने के लिए भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ऐलान कर दिया कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने देखा, वही हिंसा। उनका मानना है कि जल्द ही राष्ट्र के हर शहर तक जनता यही हिंसा देख पाएगी।





केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की राजनीति में पहली बार किसी नेता को शांति का आह्वान करने की बजाय अराजक तत्व देश में आग कैसे लगाएं, उसका आह्वान करते देखा गया। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता की मंशा मात्र बचकाने बोल बोलने की नहीं थी, आज उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ देश में आग लगाने की थी जिसका हम खंडन करते हैं। अमेठी से सांसद ईरानी ने कहा कि 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर देश ने जो मंजर देखा, देश उसे कभी नहीं भूल पाएगा, जिसमें 300 से ज्यादा दिल्ली पुलिस कर्मी घायल हुए। 

No comments