बिहार में सुबह छह बजे से पैक्स चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण शुरू हो गया है। शाम तक परिणाम आ जाएंगे। बिहार में 1511 पैक्सों के लिए दो चर...
बिहार में सुबह छह बजे से पैक्स चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण शुरू हो गया है। शाम तक परिणाम आ जाएंगे। बिहार में 1511 पैक्सों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को होगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है।
शाम चार बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम जारी होगा। प्रथम चरण का चुनाव आज मनेर व्यापार मंडल के सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ई-किसान भवन मनेर में हो रहा है। दो मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। बीडीओ मनेर इसके निर्वाची पदाधिकारी हैं। दूसरे चरण में 19 प्रखंड के 76 पैक्सों में 15 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 30 जनवरी से दो फरवरी तक नामांकन, तीन फरवरी एवं चार फरवरी को स्क्रूटनी, छह फरवरी को नाम वापसी और 15 फरवरी को मतदान होना है।
No comments