Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस में एक बार फिर गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का अध्यक्ष बनाने की रुपरेखा पर काम शुरू हो गया है

  कार्यसमिति की बैठक से पहले बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम तेजी से आगे आया। सूत्रो...

 



कार्यसमिति की बैठक से पहले बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम तेजी से आगे आया।



सूत्रों के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिलहाल दिल्ली आने से मना कर दिया है। गहलोत के इनकार के बाद शिंदे के नाम पर विचार शुरू हुआ है। बताया जाता है कि असंतुष्ट खेमे को भी शिंदे के नाम पर आपत्ति नहीं होगी। शिंदे को बुधवार को अर्णब व्हाट्सएप चैट मामले में पार्टी का पक्ष रखने और सरकार पर निशाना साधने के लिए दिल्ली बुलाया गया था।



इस दौरान वह कई वरिष्ठ नेताओं से मिले थे। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सीडब्ल्यूसी की बुलाई गई वर्चुअल बैठक में अध्यक्ष के चुनाव का खाका खींचा जाएगा। करीब एक साल के शेष कार्यकाल के लिए स्थायी अध्यक्ष चुना जाना है। सीडब्ल्यूसी में सरकार के खिलाफ भी प्रस्ताव लाया जाएगा।


No comments