उत्तरप्रदेश के बड़े किसान नेता वीएम सिंह आंदोलन से अलग हुए। उन्होंने कहा इस तरह आंदोलन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने कभी...
उत्तरप्रदेश के बड़े किसान नेता वीएम सिंह आंदोलन से अलग हुए। उन्होंने कहा इस तरह आंदोलन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने कभी उत्तरप्रदेश के किसानों की बात नहीं की। जिसने किसानों को उकसाया, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। हम लोगों को पिटवाने नहीं आए थे। इस तरह आंदोलन नहीं चल सकता। बवाल की वजह से आंदोलन को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि मैं आंदोलन यहीं खत्म करता हूं।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी खुद को आंदोलन से अलग करने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं कल दिल्ली में हुई घटना से इतना दुखी हूं कि मैं इसी समय से घोषणा करता हूं कि अपने संगठन के धरने को खत्म करता हूं.
No comments