Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

किसानों का एक समूह लाल किला पहुंच गया और इस समूह ने लालकिले के प्राचीर से झंडा फहरा दिया

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पों के बाद पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनका...


 


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पों के बाद पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर लाल किला पहुंचे। किसानों का एक समूह लाल किला पहुंच गया और इस समूह ने लालकिले के प्राचीर से झंडा फहरा दिया।

प्रदर्शनकारी काफी देर तक लाल किले पर डटे रहे। बाद में दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला। बाद में पुलिसकर्मी झंडे को हटाने की कोशिश करती भी दिखाई दी।

योगेन्द्र यादव ने कहा कि जो हुआ वह निंदनीय और शर्मिंदगी का विषय है। लालकिले की प्राचीर पर झंडा फहराना गलत है। कुछ लोगों की वजह से पूरा आंदोलन बदनाम हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के संगठन ने ऐसा नहीं किया है। योगेन्द्र यादव ने समाचार चैनल पर कहा कि वे प्रदर्शनकारी किसानों से अपील करते हैं कि वे वापस अपने रूट पर लौटें और निर्धारित मार्ग पर ही मार्च निकालें।

No comments