Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

हम चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को राजग का सदस्य नहीं मानते -जदयू नेता केसी त्यागी

  file photo लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बजट को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  ( एनडीए) के एजेंडे पर चर्चा के ल...

 


file photo



लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बजट को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 

( एनडीए) के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में आमंत्रित किया गया है। लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वे शामिम नहीं हो पाएंगे।


वहीं अब इस आमंत्रण पर जदयू नेता केसी त्यागी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को राजग का सदस्य नहीं मानते। उन्होंने कहा कि लोजपा ने  बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ कार्य किया जिससे हमारे गठबंधन को काफी नुकसान हुआ।



बता दें कि लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राज्य में राजग से अलग होकर अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी का पासवान को गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित करना महत्व रखता है।



No comments