कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन किया है। इन दोनों ही नेताओं ने ट्वीट कर अपनी बात कही...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन किया है। इन दोनों ही नेताओं ने ट्वीट कर अपनी बात कही है।
राहुल गांधी ने जहां अपने ट्वीट में कहा कि एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर कहा है कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए लिखा कि किसानों को धमकाया जा रहा है और जो लोग अन्नदाताओं को तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं।
प्रियंका ने ट्वीट किया कि कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की गई। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन जो किसान शांति से महीनों से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।
No comments