लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने समारोह का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां बताईं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी द...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने समारोह का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां बताईं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इस मौके पर लोगों को शुभकामना दी है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए सुख-शांति संपन्नता और आत्मनिर्भरता की बात की है, वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामना दी है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश दिवस की चर्चा किए बिना भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विनाश के रास्ते पर है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा, आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं
No comments