विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता तक नहीं खु...
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा असम में भी निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक 10 मई को बुलाई है। इस बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी और कारणों का पता लगाया जाएगा।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी को असम और केरल की सत्ता में वापसी की उम्मीद थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इसके लिए आक्रमक तरीके से प्रचार भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सीटों में कमी हुई है। कांग्रेस को पुडुचेरी में भी सत्ता से हाथ धोना पड़ा।
No comments