Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया।

  भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया। म...

 




भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया। ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली।

प्रज्ञा ने ट्वीट किया, मुमताज लोकतंत्र। हिंदुओं, भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी... बस्स्स।उन्होंने आगे लिखा, शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी (राष्ट्रीय नागिरक पंजी) बस यही उपाय हैं।प्रज्ञा ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो 'राम' बनना ही होगा। जय श्री राम।


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यह संदेश देती है कि जनता ईमानदार है। उसने (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का धन्यवाद देकर आगे और विकास के लिए भाजपा को चुना। जयतु-जयतु भाजपा।


मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को दावा किया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा में भाजपा के कम से कम 14 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, जबकि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि जिन इलाकों में हिंसा और झड़प हो रही है, वहां पर भाजपा चुनाव जीती है।

No comments