पटना बिहार में जेडीयू ने दो दिन पहले ही अपनी नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया। जिसमें महिलाओं को पहली बार एक तिहाई हिस्सेदारी यानी 33 फीसदी स...

पटना बिहार में जेडीयू ने दो दिन पहले ही अपनी नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया। जिसमें महिलाओं को पहली बार एक तिहाई हिस्सेदारी यानी 33 फीसदी से ज्यादा जगह दी गई है। वहीं इस टीम में करीब तीन महीने पहले विलय करके आई उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के भी नेताओं को जगह मिली है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की घोषित नई प्रदेश समिति में आरएलएसपी को महज 10 फीसदी भागीदारी मिली है। जेडीयू की नई टीम में आरएलएसपी से आए 20 नेताओं को मिली जगहउमेश कुशवाहा ने 211 नेताओं को लेकर एक बड़ी प्रदेश समिति का ऐलान किया। हालांकि, नई टीम पर गौर करें तो पता चला कि इसमें आरएलएसपी से विलय करके जेडीयू में आए केवल 20 नेताओं को ही जगह दी गई है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 29 नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष में से केवल चार तत्कालीन आरएलएसपी से हैं। इसी तरह, 60 प्रदेश महासचिव में से केवल चार कुशवाहा समर्थक हैं। 114 प्रदेश सचिव में केवल 12 कुशवाहा खेमे से114 प्रदेश सचिवों में से केवल 12 कुशवाहा खेमे से लिए गए हैं। एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को टीओआई से कहा कि जेडीयू की जारी 7 प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट में आरएलएसपी से किसी भी नेता को ये जिम्मेदारी नहीं दी गई है। RLSP के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने TOI से कहा कि अगर आरएलएसपी पृष्ठभूमि के नेताओं को नई समिति में अधिक भागीदारी दी जाती तो ये जेडीयू को और मजबूत करने के लिए बेहतर होता। RLSP के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा को मिली ये जिम्मेदारीसंतोष कुशवाहा, पहले शरद यादव के नेतृत्व वाले लोकतांत्रिक जनता दल और बाद में आरएलएसपी में शामिल होने से पहले युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने अब नई जेडीयू प्रदेश समिति में 114 राज्य सचिवों में से एक की जिम्मेदारी दी गई है। तीन महीने पहले जब आरएलएसपी का जद (यू) में विलय हुआ था तो संतोष आरएलएसपी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष थे। संतोष के अलावा रेखा गुप्ता (सीतामढ़ी) भी RLSP की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थीं। रेखा गुप्ता को नई टीम में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wX52BC
https://ift.tt/3gT9RX8
No comments