Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : बिहार के मुख्य सचिव को तीन महीने का एक्सटेंशन, अब सितंबर तक राज्य के चीफ सेक्रेटरी रहेंगे त्रिपुरारी शरण

पटना: बिहार के मुख्य सचिव को सेवा विस्ताम मिला है। उनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है। इसको लेकर बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को प...

पटना: बिहार के मुख्य सचिव को सेवा विस्ताम मिला है। उनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है। इसको लेकर बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया है। सितंबर तक बिहार के मुख्य सचिव रहेंगे त्रिपुरारी शरणबिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तीन महीने के लिए सेवा विस्तान यानि एक्सटेंशन दिया गया है। दरअसल बिहार के मुख्यसचिव त्रिपुरारी शरण का का कार्यकाल 30 जून को ही खत्म हो रहा था। लेकिन ठीक इसके पहले उन्हें तीन महीने के लिए एक्सेटेंशन दे दिया गया है। इसको लेकर बिहार सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने 24 जून को बिहार सरकार के प्रस्ताव पर सहमति दे दी थी। इसके बाद शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। सीनियर IAS ऑफिसर हैं त्रिपुरारी शरण त्रिपुरारी शरण बिहार कैडर के सीनियर आईएएस ऑफिसर हैं और 1985 बैच के हैं। बिहार सरकार ने 1 मई 2021 को इन्हें राज्य का मुख्य सचिव बनाया था। जब इन्हें मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी किया गया था तब इनकी रिटायरमेंट में सिर्फ 2 महीने बाकी थी। तभी से ही ये माना जा रहा था कि बिहार सरकार मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की सेवा विस्तार को लेकर केंद्र सरकार से सिफारिश करेगी।इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मुख्य सचिव के सेवा विस्तार को लेकर भारत सरकार से सिफारिश की थी जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले के मुख्य सचिव की कोरोना से हो गई थी मौतत्रिपुरारी शरण से पहले उन्हीं के समकक्ष यानि 1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार सिंह बिहार के मुख्य सचिव थे। लेकिन 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई थी। अरुण कुमार बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके थे। 15 अप्रैल को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। इसके बाद सरकार ने एक मई 2021 को त्रिपुरारी शरण को बिहार का मुख्य सचिव बनाया था।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/35UeXMo
https://ift.tt/3h4JUml

No comments