Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

इंदौर में लड़के ने प्रेमिका को मारी गोली, सगाई से था नाराज, कहा- न तू बचेगी न मैं जिंदा रहूंगा

इंदौर शहर में एक दिलदहला () देने वाली घटना सामने आई है। सनकी युवक ने घर में बैठी लड़की को परिजनों के सामने गोली () मार दी है। उसके बाद खु...

इंदौर शहर में एक दिलदहला () देने वाली घटना सामने आई है। सनकी युवक ने घर में बैठी लड़की को परिजनों के सामने गोली () मार दी है। उसके बाद खुद भी गोली से उड़ा लिया है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लड़के (Boyfriend Shot Himself) की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की लॉकडाउन से पहले एक ही जगह पर काम करते थे। घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। इंदिरा नगर में रहने वाली लड़की पर गांधी नगर में रहने वाले नवीन परमार नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। लड़की अपने घर में परिजनों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर नवीन आया और उसने सबसे पहले लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़के ने अपने भी सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। घर में मौजूद सदस्यों ने घर के अलग-अलग जगह पर जाकर जान बचाई है। इसके बाद जैसे ही नवीन ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की उसके बाद परिजन घर से बाहर निकले और गंभीर अवस्था में लड़की को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। पूरे मामले की सूचना छत्रीपुरा पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और घायल लड़की लॉकडाउन के पहले इंदौर के यशवंत टावर में एक ही जगह पर काम करते थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हो गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते लड़की की नौकरी छूट गई तो वह घर पर ही रहती थी और घटना के समय भी वह अपने परिजनों के साथ ही घर में बैठी हुई थी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2SfX73p
https://ift.tt/3xBVnjX

No comments