राजगढ़ एमपी के राजगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पांच बेटे होने के बावजूद एक बुजुर्ग मां भटकने को मजबूर थी। पति की मौत के ब...

राजगढ़ एमपी के राजगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पांच बेटे होने के बावजूद एक बुजुर्ग मां भटकने को मजबूर थी। पति की मौत के बाद बुढ़ापा में कोई सहारा बनने के लिए तैयार नहीं था। उसके बाद मां ने अपने पांच बेटों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना राजगढ़ जिले के देवाखेड़ी गांव की है। गांव में रामकुंवर बाई अकेले रहती है। पति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला के पांच बेटे हैं, शादी के बाद सभी अलग हो गए हैं। पत्नी और बच्चों के साथ सभी बेटे अलग-अलग रहते हैं। वहीं, बुजुर्ग मां को कोई अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग मां के सामने संकट है कि इस उम्र में कहां जाएं। बेबस होकर रामकुंवर बाई खिलचीपुर थाने पहुंची हैं। वहां, उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपनी व्यथा सुनाई है। उसके बाद मामला राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा के संज्ञान में भी आया है। उन्होंने पांचों बेटों को बुलाकर समझाइश दी। मगर कोई समझने को तैयार नहीं हुआ। इसके साथ ही मां को रखने से भी इनकार कर दिया। उसके बाद एसपी ने ही स्थानीय थाने कों पांचों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। खिलचीपुर थाने ने एसपी के आदेश पर बुजुर्ग महिला के बेटे नेहिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरज सिंह, शंकर सिंह और रमेश सिंह पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से राजेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह और रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो की गिरफ्तारी अभी बची है। इनके खिलाफ पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक देखभाल अधिनियम की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार बेटों को पुलिस ने मां को रखने की समझाइश दी है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3g3qePa
No comments