झालावाड। राजस्थान की झालावाड़ जिला पुलिस ने बुधवार को डग थाना इलाके में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर का गुरुवार को खुलासा कर दिया हैं। युवती...

झालावाड। राजस्थान की झालावाड़ जिला पुलिस ने बुधवार को डग थाना इलाके में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर का गुरुवार को खुलासा कर दिया हैं। युवती और उसके बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारा कोई और नहीं मृतका का सनकी पति ही निकला है। उसी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंके थे। पुलिस से छान गांव निवासी हैवान पति गोकुल सिंह को आखिरकार 12 घंटे में दबोच लिया हैं। जो अब डग थाना पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी ने बुधवार को सुसराल पक्ष के लोगों के साथ विश्वासघात करके पत्नी रामकंवर और बेटे ईश्वर सिंह को अपने घर लाकर उन्हें धारदार हथियारों से मौत के घाट उतारा था। हत्या के बाद उनके शवों का सुनसान इलाके में स्थित 55 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। जबकि कई दिनों से मृतका रामकंवर बेटे ईश्वर सिंह के साथ अपने पीहर में रह रही थी। पीहर पक्ष के लोगाें ने समझाइश के बाद ही मंगलवार को उसे सुसराल पति गोकुल सिंह के पास भेजा था। लेकिन जवाई गोकुल सिंह ने दोनों की जान ले ली। उसके बाद से डग थाना पुलिस झालावाड़ पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण किंग सिद्वू के निर्देशन में आरोपी पति गोकुल सिंह की तलाश में जुटी हुई थी, और गुरूवार को गोकुल सिंह को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। गोकुल सिंह इलाके के लुहारिया के जंगल में जाकर छीप गया था। और उसे पुलिस ने वहीं से गिरफतार किया हैं। आरोपी ने गृहकलेश के चलते अपनी पत्नी और 4 साल के मासूम बेटे की हत्या की थी। ऐसे में पुलिस ने 4 विशेष टीमें गठित करके राजस्थान और सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आरोपी की घटना के बाद से तलाश करवाई गई। पीहर पक्ष की मौजूदगी में हुआ पोस्मार्टम गुरूवार को मृतका रामकंवर और उसके बेटे ईश्वर सिंह के शव का डग अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ। पीहर पक्ष के लोग इस दौरान मौजूद रहे, जिनमें हत्यारे जवाई गोकुल सिंह के खिलाफ गहरा आक्रोश था। अपनी बेटी रामकंवर और उसके बेटे ईश्वर सिंह की हत्या करने वाले गोकुल सिंह के खिलाफ पुलिस से कडी से कडी सजा दिलाने की मांग की गई हैं। पुलिस ने मृतका के पिता प्रभु सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी गोकुल सिंह के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं गुरूवार को घटनास्थल जहां से पुलिस ने कुएं से दोनों मृतक रामकंवर और बेटे ईश्वरसिंह के शव बरामद किए वहां झालावाड एफएसएल टीम से जांच करवाई। (रिपोर्ट-अर्जुन अरविंद)
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3vBXUJB
https://ift.tt/3wAAS79
No comments