जामताड़ा/देवघर झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। छापामारी कर दोनों जिले से 24 शातिर साइबर...

जामताड़ा/देवघर झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। छापामारी कर दोनों जिले से 24 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से काफी संख्या में मोबाइल फोन और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। जामताड़ा को देश-विदेश में साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता रहा है। मगर अब साइबर अपराधियों ने देवघर जिले को नया ठिकाना बना लिया है। पुलिस महकमे का सरदर्द बन गया है। इस पर नियंत्रण के लिए दोनों जिले की पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। साइबर अपराधियों को दबोचने के प्रयास में जुटी है। जामताड़ा जिले के साइबर थाने की पुलिस को साइबर अपराध गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार करने सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से एक बाइक, 13 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद किया गया। वहीं, देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान साइबर ठगी से जुड़े 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 26 मोबाइल फोन, 35 सीम कार्ड, तीन एटीएम और 11 पासबुक जब्त किया गया।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3zlt4I7
https://ift.tt/2SrQOK4
No comments