जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के एक पुलिस स्टेशन की बैरिक में पुलिसकर्मियों और कथित हिस्ट्रीशीटर में अफीम की मनुहार की गई। इस संबंध में ...

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के एक पुलिस स्टेशन की बैरिक में पुलिसकर्मियों और कथित हिस्ट्रीशीटर में अफीम की मनुहार की गई। इस संबंध में बुधवार को वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बारे में पुलिस अधिकारी भी तस्दीक कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जो पुलिस स्टेशन डांगियावास की बैरिक का बताया जाता है। इस वीडियो में चारपाई पर एक एएसआई के साथ एक कथित हिस्ट्रीशीटर नजर आ रहा है। कुछ दूरी पर एक एएसआई और एक सिपाही भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कॉल के मार्फत किसी सरपंच से बात करते हुए एएसआई प्लास्टिक की थैली निकालते हुए हिस्ट्रीशीटर के समक्ष मनुहार कर रहे हैं। जो संभवत: अफीम है। यह वीडियो डेढ़-दो महीने पहले का बताया जाता है। जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है। यह वीडियो वायरल होते हुए पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र दिवाकर का कहना है कि ऐसा वीडियो कुछ देर पहले मिला है। जिसकी तस्दीक की जा रही है। वीडियो में पानी की बोतल दिखाई दे रही है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2TIIqpY
https://ift.tt/3gGet1C
No comments