Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Alwar: भिवाड़ी में फिर हरियाणा बॉर्डर विवाद,राजस्थान - हरियाणा सीमा पर NH919 पर जाम के हालात

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक बार फिर फैक्ट्रियों का काला पानी विवाद की वजह बना है। मंगलवार को हरियाणा और राजस्थान की सीमा...

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक बार फिर फैक्ट्रियों का काला पानी विवाद की वजह बना है। मंगलवार को हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर गंदे पानी के चलते लोगों ने जाम लगा दिया। पानी विवाद को लेकर दोनों राज्यों के लोग आमने सामने हो गए है। हाइवे को जेसीबी से खोद कर पानी को रोक दिया गया है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बारिश के बाद मंगलवार रात को उद्योगों से निकलने वाले काले पानी सहित बरसात का पानी हरियाणा की ओर बहा। प्राकृतिक बहाव राजस्थान से हरियाणा की तरफ होने से ऐसा हुआ। तेज बरसात के कारण यह पानी हरियाणा के धारूहेड़ा कस्बे की तरफ बढ़ा और घरों में घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 919 को जेसीबी की सहायता से खोदकर पूरी तरह से बंद कर दिया। यहां हरियाणा की तरफ से पहुंची सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। उद्योगों से निकलने वाले पानी का पुरजोर तरीके से विरोध किया। साथ ही पूरी तरह से पानी को बंद किए जाने की मांग की। ऐसे में दोनों तरफ से बाधित हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 919 पर हरियाणा की तरफ से पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी तथा भिवाड़ी की तरफ से एतिहात के तौर पर भिवाड़ी पुलिस तैनात है। यह विवाद कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पूर्व भी अक्सर बरसात के सीजन में हरियाणा और राजस्थान के लोग आमने-सामने हो चुके हैं।गंदे पानी के विवाद को लेकर अपना आक्रोश जता चुके हैं। बहरहाल इस समस्या को लेकर अनेकों बार रेवाड़ी और अलवर प्रशासन के बीच बैठक में हो चुकी हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस समय भिवाड़ी की सीमा पर हरियाणा की तरफ से खुदाई कर पानी को बंद किए जाने के बाद बाइपास क्षेत्र पूरी तरह से समंदर में तब्दील हो गया है। वह प्रदर्शनकारी अधिकारियों की मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। और पानी को पूरी तरह से बंद करने की मांग कर रहे हैं। बरहाल प्रदर्शन अभी जारी है स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2UVVrNB
https://ift.tt/3f253gT

No comments