मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय लड़की ने जहर खा लिया और थाने पहुंच गई। लड़की ने एक य...

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय लड़की ने जहर खा लिया और थाने पहुंच गई। लड़की ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से वह दुखी थी। थाने में पुलिस के सामने ही लड़की बेसुध होकर गिर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। लड़की ने इस साल फरवरी में पुलिस से शिकायत की थी। लड़की ने युवक पर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने लड़की एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था। 6 महीनों में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई आरोप है कि पुलिस ने पिछले छह महीनों में इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की। लड़की की मां ने बताया, 'मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला। वह बहुत परेशान थी, इसलिए उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।' आरोपी पुलिसवालों के निलंबन की कार्रवाई एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा, 'मैंने आरोपी पुलिसवालों के निलंबन का आदेश दिया है। मामले की फिर से जांच की जा रही है और व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।' चक्कर खाकर थाने में गिरी, मचा हड़कंप पुलिस के मुताबिक, लड़की थाने पहुंची और पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इससे पहले कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्थिति को समझ पाते, वह दर्द के मारे चिल्लाने लगी, जिससे थाने में मौजूद सभी लोग सदमे में आ गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही बच्ची गिर पड़ी। बाद में अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टरों ने पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए काम कर रही थी बच्ची लड़की की मां ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और तभी से वह परिवार चलाने का काम कर रही थी। उनकी पांच बेटियां और हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3ymK5jM
https://ift.tt/3yfzeYW
No comments