Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भोपाल में नौवीं की छात्रा से तीन नाबालिग छात्रों ने किया गैंगरेप, एक युवक भी शामिल

भोपाल 14 वर्षीय छात्रा के साथ तीन नाबालिग छात्रों ने गैंगरेप (Gangrape In Bhopal) किया है। इसमें एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल है। घटना का ख...

भोपाल 14 वर्षीय छात्रा के साथ तीन नाबालिग छात्रों ने गैंगरेप (Gangrape In Bhopal) किया है। इसमें एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती (Pregnant Rape Victim) हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सभी स्कूली छात्रों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की उम्र 14-15 साल के बीच है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी छात्रों में से एक ने पीड़िता को युवक से बात करते हुए देख लिया था। इसके बााद इलाके में बदनाम करने की धमकी देकर रेप के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की क्लान नौ की छात्रा है। अक्टूबर 2020 में लड़की अपने घर के बगल में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर से बात करती थी। इस दौरान उसका 14 वर्षीय पड़ोसी छात्र ने दोनों को साथ में देख लिया। इसके बाद से वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। जांच अधिकारी संजीव धाकड़ ने कहा कि इसके बदले में छात्र उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे। धाकड़ ने बताया कि आरोपी छात्र उसे अपनी दादी के घर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। तीन-चार दिन बात वह अपने एक दोस्त के साथ आया और दोनों ने उसके साथ रेप किया। पूरे अक्टूबर महीने के दौरान ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा। इन लोगों के डर से पीड़िता ने घटना के बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं दी। नवंबर 2020 में पहले दो लड़के लड़की को जबरन अपने एक दोस्त के घर ले गए, जहां एक 21 वर्षीय युवक भी इंतजार कर रहा था। चारों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के दौरान एक लड़का देखते रहता था कि कोई आ तो नहीं रहा है। इसके बाद भी चारों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया है। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी इसके बाद धमकी देते थे कि अगर किसी को बताया तो रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। इसकी वजह से वह अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। कुछ दिन पहले उसके पैरेंट्स ने लड़की के शरीर में बदलाव देखा। उसके बाद डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिवार के लोगों से कहा कि लड़की छह महीने की प्रेग्नेंट है। उसके बाद सभी लोग हैरान रह गए। शुक्रवार को परिवार के लोग रतीबड़ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एसआई संजीव धाकड़ ने कहा कि नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। वहीं, 21 वर्षीय आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3jMetjP
https://ift.tt/3xbKdm9

No comments