भोपाल मंगलवार को सामान्य तौर पर एमपी (Madhya Pradesh News Update) में आम लोगों को टीका नहीं लगता है। गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से अभियान...

भोपाल मंगलवार को सामान्य तौर पर एमपी (Madhya Pradesh News Update) में आम लोगों को टीका नहीं लगता है। गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से अभियान शुरू किया गया था। पूरे प्रदेश में मंगलवार को 22,142 लोगों को कोविड का टीका लगा है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें प्राइवेट अस्पतालों में लगा है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में टीका लगा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि प्रदेश में 18 हजार गर्भवती महिलाओं को टीका लगा है। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में औसतन ढाई से तीन हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को टीकाकरण के बाद राज्य में अब तक कुल 2.90 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार 18 से अधिक उम्र वाले 73 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इनमें से लगभग 37,792 लोगों को दोनों डोज लग गया है। पिछले शुक्रवार से राज्य में गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का दौर शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार और शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस साल सितंबर के अंत तक राज्य के सभी 5.7 करोड़ पात्र लाभार्थियों को कम से कम एक खुराक देने का लक्ष्य रखा है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3BQl2Zd
https://ift.tt/3l5DB5I
No comments