पटना बिहार के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश और प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदि...
पटना बिहार के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश और प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदियों के उफान से डरे लोग बाढ़ की आशंका को लेकर उंचे स्थानों पर जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुबह आठ बजे वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 2.21 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था, जो दिन में दो बजे 1.97 लाख क्यूसेक हो गया। गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरीइधर, वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। यहां सुबह 10 बजे गंडक का जलस्राव 2.21 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था, जबकि दिन में दो बजे यहां का जल प्रवाह 2.76 लाख क्यूसेक हो गया। गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बागमती नदी डूबाधार, सोनाखान, ढेंग, कटौंझा हायाघाट और बेनीबाद में जबकि बूढ़ी गंडक समस्तीपुर में रोसड़ा रेल पुल के पास खतरे के निशान को पार कर गई हैं। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानीइधर, कमला बलान जयनगर और झंझारपुर रेल पुल के पास लाल निशान के पार है। ललबकैया नदी में उफान के कारण चंपारण क्षेत्र की स्थिति गंभीर बनती जा रही है। राहत की बात है कि गंगा, पुनपुन और सोन नदी अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। राज्य के पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। कई गांवों में घुसा नदी का पानी, सड़क संपर्क प्रभावितबताया जा रहा है कि इन जिलों में नदी का पानी गांव में घुसने से कई गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया हैं। शिवहर में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जबकि मुजफ्फरपुर के दो प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंडक में पानी बढ़ने के बाद गोपालगंज में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। इस जिले के 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सूबे के करीब 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3dCWSqj
https://ift.tt/3hC8tHB
No comments