Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

शिमला हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात आए भूकंप के झटकों से कई ल...

शिमला हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात आए भूकंप के झटकों से कई लोग घरों के बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप रात 11 बजकर 32 मिनट पर आया। इसके झटके किन्नौर तथा आसपास के जिलों में महसूस किए गए। एक दिन पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके इससे पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार की शाम को 3.6 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र शिमला जिले में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। असम में भी महसूस हुए थे झटके असम के कई जिलों में शुक्रवार सुबह 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 39 मिनट पर महसूस किए गए और इसका अधिकेंद्र मध्य असम के नगांव में था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। बुलेटिन के अनुसार भूकंप तेजपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट में उत्पन्न हुआ। खतरनाक जोन में है हिमाचल प्रदेश भूकंप जोनिंग मैप के अनुसार, पूरे भारत को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। जानिए भारत का कौन सा क्षेत्र किस जोन में स्थित है। जोन पांच में हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से आते हैं। जोन 5 जोन-5 में पूरा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड गुजरात में कच्छ का रन, उत्तर बिहार का कुछ हिस्सा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है। जोन-4 जोन-4 में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्से, दिल्ली, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग, सिंधु-गंगा थाला, बिहार और पश्चिम बंगाल, गुजरात के कुछ हिस्से और पश्चिमी तट के समीप महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा और राजस्थान शामिल है। जोन-3 जोन-3 में केरल, गोवा, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से, गुजरात और पश्चिम बंगाल, पंजाब के हिस्से, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। जोन-2 जोन-2 भूकंप की दृष्टि से सबसे कम सक्रिय क्षेत्र है। इसे सबसे कम तबाही के खतरे वाले क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। जोन-2 में देश का बाकी हिस्से शामिल हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2UPX531
https://ift.tt/36JURVw

No comments