Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ओलिंपिक: चक दिया इंडिया...मां बोलीं- 'सुबह ही मनप्रीत से बात हुई थी...मैंने कहा ऑल द बेस्ट'

नई दिल्ली भारतीय हॉकी के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। तोक्यो ओलिंपिक के खिताबी मुकाबले में भारत ने 41 साल बाद मेडल ...

नई दिल्ली भारतीय हॉकी के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। तोक्यो ओलिंपिक के खिताबी मुकाबले में भारत ने 41 साल बाद मेडल जीता है। इस मौके पर खिलाड़ियों के घर में भी जश्न का माहौल हैं। एक ओर उनके बेटे तोक्यो में इतिहास बना रहे थे तो वहीं उनके परिजन कई मील दूर घर पर टीवी सेट के आगे बैठकर उस पल का गवाह बन रहे थे। कप्तान मनप्रीत सिंह से लेकर गुरजंत सिंह, नीलांकता शर्मा के घरों से तस्वीरें आ रही हैं। मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर बेटे के नेतृत्व में टीम इंडिया की जीत से बेहद खुश हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, 'बहुत ज्यादा खुश हैं हम। घरवापसी पर जश्न मनाएंगे। बचपन से ही हॉकी खेलता था। आज सुबह बात हुई थी। मैंने कहा- ऑल द बेस्ट।' अगले 15 दिन तक होगा सेलिब्रेशन मनप्रीत के घर काम करने वाली कुक ने बताया, 'मनप्रीत को सिर्फ दूध पीना पसंद है। आलू की सब्जी खाते हैं।' मनप्रीत के परिजनों ने बताया, 'इससे खुशी की बात हो ही नहीं सकती। भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम 15 दिन सेलिब्रेशन करने वाले हैं। पूरी खुशी का माहौल है।' ढोल-नगाड़े पर हुआ डांस मणिपुर के इम्फाल स्थित हॉकी प्लेयर नीलांकता शर्मा के घर पर भी इस रोमांचक मुकाबले को देखा गया और जैसे ही भारत के पक्ष में कोई बात होती तो खुशी से झूम उठते। जीत के बाद सभी ने ढोल-ताशे पर डांस करते हुए जश्न मनाया। इसी तरह गुरजंत सिंह के अमृतसर स्थित घर में सभी हाथों में तिरंगा लेकर मैच देखते नजर आए और जीत के बाद भांगड़ा किया। गुरजंत की मां ने कहा, 'हम खुश हैं, उन्होंने काफी अच्छा खेला।' गोलकीपर श्रीजेश बने जीत के हीरो भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे क्वॉर्टर में धमाकेदार वापसी की, तीसरे क्वॉर्टर में जर्मनी पर बढ़त बना ली। चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक गोल दागकर धड़कनें जरूर बढ़ाई लेकिन जीत के हीरो रहे गोलकीपर श्रीजेश और सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने आखिरकार मेडल पक्का कर लिया।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/37lfyYj
https://ift.tt/3fzMTDs

No comments