Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वतंत्रता सेनानियों से की तालिबान की तुलना...सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह केस

संभल उत्तर प्रदेश के संभल से के सांसद ने कथित तौर पर के समर्थन में बयान देने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तालिबान को डिफेंड कर...

संभल उत्तर प्रदेश के संभल से के सांसद ने कथित तौर पर के समर्थन में बयान देने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तालिबान को डिफेंड करते हुए सपा सांसद ने उनकी तुलना भारत की आजादी के लिए लड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की थी। संभल के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया, 'यह शिकायत की गई कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की है। ऐसे बयान राजद्रोह की श्रेणी में आते हैं। इसलिए उनके खिलाफ 124ए यानी कि राजद्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही 153ए और 295 भी लगाया गया है। उनके अलावा दो अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो में ऐसी ही बातें कही हैं। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है।' बर्क ने तालिबान का पक्ष लेते हुए कहा, 'जब भारत अंग्रेजों के कब्जे में था, तब देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी। अब तालिबान भी अपने देश को आजाद कराकर खुद से चलाना चाहते हैं। पहले रूस और फिर अमेरिका ने अफगानिस्तान में कब्जा कर रखा था। वो भी अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं।' भारतीय जनता पार्टी ने सपा सांसद बर्क के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। गौरतलब है कि बर्क पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने संसद में वंदेमातरम का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3z00VWt
https://ift.tt/3xWYRx5

No comments