Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रांची में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, हेमंत कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी

रवि सिन्हा, रांची झारखंड कैबिनेट ने रांची में 224 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी है। वहीं राजधानी के सुकुरहुट्टू में...

रवि सिन्हा, रांची झारखंड कैबिनेट ने रांची में 224 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी है। वहीं राजधानी के सुकुरहुट्टू में 49.15 एकड़ भूमि पर 113 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। कैबिनेट सचिव ने दी लिए गए फैसलों की जानकारी बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के लिए 224 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। यह फ्लाईओवर योगदा सत्संग आश्रम से कांटाटोली चौक होते हुए कोकर के शांति नगर तक जाएगा। इसका निर्माण 24 महीने में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही 113 करोड़ की लागत से सुकुरहुट्टू में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। कैबिनेट की बैठक में कैप्टिव ऊर्जा और मेगा आईटी उद्योग की स्थापना के लिए 5 साल तक बिजली फ्री देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 25 अतिरिक्त पदों का होगा सृजन कैबिनेट बैठक में मोटरयान निरीक्षक के 25 अतिरिक्त पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। एक अन्य प्रस्ताव में देवघर के दुम्मा में आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए 58 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। सरायकेला में सब-डिविजनल कोर्ट का गठन सरायकेला-खरसावां जिले में सात अनुमंडलीय न्यायालय के गठन को मंजूरी दी गयी। इसके तहत सात कोर्ट का गठन किया जाएगा। दुबई के वर्ल्ड एक्सपो 2020 में हिस्सा लेगा झारखंड झारखंड आगामी 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में हिस्सा लेगा। इस तरह से झारखंड कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3m4o30R
https://ift.tt/3zOxXZk

No comments