Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अवैध संबंध के शक में महिला और उसके साथी को निर्वस्त्र घुमाया, 6 आरोपी गिरफ्तार

रवि सिन्हा, दुमका झारखंड के दुमका में एक महिला और उसके साथी को अवैध संबंध के शक में निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने...

रवि सिन्हा, दुमका झारखंड के दुमका में एक महिला और उसके साथी को अवैध संबंध के शक में निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया। निर्वस्त्र घुमाने की चौंकाने वाली घटना मुफस्सिल थाना इलाके में बरतल्ली पंचायत के एक गांव में सामने आई थी। मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक ही परिवार के चार सदस्य के अलावा ग्राम प्रधान और उसका बेटा भी शामिल हैं। इनके अलावा चार अन्य ग्रामीण भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। इन 6 आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम, फिर हरकत में आई पुलिसबताया जा रहा कि गांव वालों को शक था कि महिला और उसके साथ काम करने वाले शख्स में अवैध संबंध था। वह पहले भी कई बार महिला के घर आ चुका था। सोमवार को जैसे ही वह व्यक्ति महिला के घर घुसा, ग्राम प्रधान के इशारे पर महिला के कुछ रिश्तेदारों ने गांव वालों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया। फिर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। पुलिस दूसरे आरोपियों की भी तलाश में जुटीयह भी जानकारी मिली है कि मामले में आरोपियों ने महिला और उसके साथी को अवैध संबंध के शक में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। बाद में उन्हें छोड़ने के नाम पर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। पीड़ित महिला और उसका साथी थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए चार नामजद समेत 30-40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई थी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3AVoalF
https://ift.tt/3kUtccC

No comments