भोपाल राजधानी भोपाल के इतवारा रोड पर बुधवार को सोने की चेन लूट लिया गया था। कोतवाली इलाके की रहने वाली अंजना जैन के गले से बदमाश ने सोने ...

भोपाल राजधानी भोपाल के इतवारा रोड पर बुधवार को सोने की चेन लूट लिया गया था। कोतवाली इलाके की रहने वाली अंजना जैन के गले से बदमाश ने सोने की चेन खींच कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया था। चेन लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया था। 50 सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। आरोपी का नाम नाजिम अंसारी है। वह कारपेंटर का काम करता है। पुलिस ने छह घंटे के अंदर उसे पकड़ लिया है। साथ ही सोने की चेन को भी बरामद कर लिया है, जिसे उसने मणप्पुरण गोल्ड फायनेंस में गिरवी रख दिया था। चेन को गिरवी रख आरोपी ने वहां से 30 हजार रुपये लिए थे। आरोपी नाजिम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से कहा था कि दोस्त को मैंने उधार दिए थे, उसने रुपये के बदले अपनी सोने की चेन दे दी है। खर्चे के लिए नहीं पैसे पुलिस ने आरोपी नाजिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया है कि उसकी बहन की शादी है। वहीं, पत्नी प्रेग्नेंट है। उसकी डिलीवरी कुछ दिन बाद होने वाली है। पहले से ही बहुत कर्ज है। काम से जो रुपये आते हैं, वह कर्ज भरने में ही चला जाता है। पैसों की जरूरत थी, इसलिए मैंने सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। 30 हजार में रख दी गिरवी आरोपी ने सुबह आठ बजे के करीब लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चेन लूटने के बाद वह हाथीखाना स्थित अपने घर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद पत्नी से कहा कि मैंने किसी को पैसे उधार दिए थे। वह पैसे नहीं लौटा पा रहा है। इसके बदले में सोने की चेन दे दी है। चलो इसे कहीं गिरवी रख देते हैं। पति की बातों पर भरोसा कर पत्नी उसके साथ चल दी। दोनों ने मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में चेन को गिरवी रख दी। वहां से 30 हजार रुपये मिले। 20 हजार का इनाम कोतवाली इलाके में लूट की इस वारदात के बाद डीआईजी ने आरोपी का पता बताने वाले लोगों के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मगर उससे पहले ही पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस को उसने यह भी बताया है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इसलिए लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3ojbpOc
https://ift.tt/3zSGkD9
No comments