Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bhojpur News : बिहार में मास्टर जी की शर्मनाक करतूत, महिला टीचर को शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

चंदन कुमार, आरा भोजपुर जिले में एक महिला शिक्षक के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्...

चंदन कुमार, आरा भोजपुर जिले में एक महिला शिक्षक के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। इसे लेकर महिला शिक्षक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप एक पुरुष शिक्षक पर है। जानकारी के अनुसार महिला शिक्षक और पुरुष शिक्षक मध्य विद्यालय में एक साथ पढ़ाते हैं। पीड़‍ित महिला शिक्षक पटना जिले की बताई जा रही है, जो एक मकान में किराए पर रहती है। वहीं आरोपित पुरुष शिक्षक बिहिया प्रखंड का है। मास्टर की शर्मनाक करतूत प्राथमिकी में महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि पुरुष शिक्षक उनके किराए के मकान में एक बार चाय पीने के लिए आए थे। इसके बाद 27 सितंबर को शिक्षक ने महिला शिक्षक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। कृष्‍णागढ़ थाने में मामला किया गया दर्ज महिला शिक्षक का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पुरुष शिक्षक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बताया जाता है कि दोनों शिक्षक क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में वर्ष 2014 में योगदान दिए थे। इस मामले में कृष्णागढ़ थाना में पुरुष शिक्षक पर जबरदस्ती यौन शोषण करने, धोखा देने, धमकी देने व इंटरनेट मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने से संबंधित कई गंभीर आरोप लगाए है। पीड़‍िता के कमजोर वर्ग के होने के कारण पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट भी लगाया है। शादीशुदा है आरोपी मास्टर भोजपुर के बिहिया क्षेत्र का आरोपी मास्टर मुमताज अंसारी शिक्षक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। उसने शिक्षि‍का को झूठ कहा कि वो कुंवारा है और उसके साथ संपर्क बनाए। बाद में महिला शिक्षक को इसकी जानकारी हुई। महिला शिक्षक की भी पूर्व में शादी हुई थी। इसके बाद उसने पति को तलाक दे दिया था। इस बारे में भोजपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया की शिक्षिका के आवेदन पर थाने में मामलाा दर्ज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3A9sz3a
https://ift.tt/2YoSEOj

No comments