Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : पटना से फिर नाइट फ्लाइट की शुरुआत, 110 विमानों के ऑपरेशन का नया शेड्यूल जारी

पटना पटना से हवाई जहाज के जरिए कहीं जाना चाहते हैं तो टाइम-टेबल अपडेट कर लीजिए। 110 विमानों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। नाइट सर्...

पटना पटना से हवाई जहाज के जरिए कहीं जाना चाहते हैं तो टाइम-टेबल अपडेट कर लीजिए। 110 विमानों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। नाइट सर्विस के साथ ही कई नई फ्लाइटों की शुरुआत की गई है। 110 विमानों के लिए नया टाइम-टेबल 110 विमानों के ऑपरेशन का नया शेड्यूल पटना एयरपोर्ट से जारी किया गया है। नया टाइम-टेबल 30 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इसमें 6 जोड़ी नई फ्लाइट्स शामिल है। बेंगलुरु-पटना- बेंगलुरु फ्लाइट को एयर इंडिया ने बंद कर दिया है। नई फ्लाइट्स की बात करें तो उनमें 23 अक्टूबर से इंडिगो की हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए एक-एक उड़ान शुरू हो रही है। पटना से नाइट फ्लाइट की भी शुरुआत पटना एयपोर्ट से 24 अक्टूबर से इंडिगो की मुंबई की रात वाली फ्लाइट शुरू होने जा रही है। कोरोना के बाद पहली बार नाइट फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसके उड़ान भरने का समय रात 12:35 बजे शेड्यूल किया गया है। इसके अलावा गो एयर ने दिल्ली के लिए एक, विस्तारा ने बेंगलुरु के लिए एक और स्पाइसजेट ने अमृतसर के लिए एक नई फ्लाइट शुरुआत की गई है। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 7:35 बजे दिल्ली जाने के लिए पटना से पहली फ्लाइट गो एयर की है, जो सुबह में 7.35 बजे उड़ान भरती है। इससे पहले पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:30 बजे पहली फ्लाइट थी। नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 9.30 बजे है। पटना एयरपोर्ट से नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए अब 18 फ्लाइट्स हैं। जबकि बेंगलुरू के लिए 8, मुंबई के लिए 7, कोलकाता के लिए 5, अहमदाबाद, हैदाराबाद और अमृतसर के लिए 3-3, पुणे, चेन्नई, गोवाहाटी के लिए 2-2, रांची और लखनऊ के लिए 1-1 प्लेन हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3Af8tV2
https://ift.tt/3msbsER

No comments