Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : गया, बोधगया, राजगीर और नवादा वालों के लिए गुड न्यूज... जून 2022 से घर तक पहुंचेगा 'गंगाजल'

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पेयजल के लिए गंगा जल उद्वह योजना के कार्यों की प्रगति की...

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पेयजल के लिए गंगा जल उद्वह योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खास निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगा जल उद्वह योजना के तहत सभी लोगों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाएगा। गंगा जल योजना के कार्यों की समीक्षामुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। अधिकारियों से कहा कि वो मौके पर जाकर एक-एक चीज का आकलन करें जिससे सभी लोगों को जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और नगर विकास और आवास विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस पर काम करें। नवादा में भी जलापूर्ति योजना का काम तेजी से शुरू करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में क्या कहा जानिएमुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में विकास के कई कार्य किए गए हैं। वहां आबादी तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति के लिए योजना बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहें। समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने गंगा जल उद्वह योजना के कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। विभाग ने कार्यों की स्थिति की दी जानकारीजल संसाधन विभाग के सचिव ने हथीदह-मोकामा में इंटेक वेल सह पंप हाउस, मोतनाजे स्थित डिटेंशन टैंक-पंप हाउस और जल शोधन संयंत्र, राजगीर जलाशय अर्दन डैम, तेतर जलाशय अर्दन डैम और अबगिल्ला मानपुर स्थित जल शोधन संयंत्र के कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले फेज में राजगीर, गया और बोधगया में और दूसरे चरण में नवादा शहर के लिए इस जलापूर्ति योजना पर काम किया जा रहा है। संजीव हंस ने बताया कि हथीदह-मोतनाजे-तेतर- अबगिल्ला तक कुल 150 किलोमीटर की पाइप लाईन में से लगभग 118 किलोमीटर पाईप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मूल योजना का काम मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा और जल वितरण का कार्य जून 2022 तक आरंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। इनपुट- भाषा


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3ozwZya
https://ift.tt/3abt4iG

No comments