पटना टीवी सीरियल '' में '' का रोल करने वाले कलाकार विजय कुमार पर पटना पुलिस ने शिकंजा कस दिया। नौबतपुर के उनके गांव छोटकी...

पटना टीवी सीरियल '' में '' का रोल करने वाले कलाकार विजय कुमार पर पटना पुलिस ने शिकंजा कस दिया। नौबतपुर के उनके गांव छोटकी कोपा से अरेस्टिंग हुई। पिछले साल फरवरी में ही उनके खिलाफ पहली पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। उन पर आरोप है कि तलाक लिए बिना उन्होंने मुंबई में दूसरी शादी कर ली। पंचायत चुनाव में भाई के लिए कर रहे थे प्रचार नौबतपुर के छोटकी कोपा गांव के रहनेवाले एक्टर विजय कुमार गिरफ्तार कर लिए गए। पंचायत चुनाव में इनके छोटे भाई विनय कुमार मुखिया पद के उम्मीदवार थे। उन्हीं के प्रचार के लिए आए थे और कुछ दिनों से अपने गांव में ही रह रहे थे। पहली पत्नी नीलिमा ने उन पर तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराया था। पहली पत्नी ने महिला थाने में दर्ज कराई थी FIR विजय कुमार की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस गीता त्यागी और उनके दोनों बच्चे भी गांव आए हुए हैं। पहली पत्नी से भी विजय के दो बेटे हैं। महिला थाने में विजय के खिलाफ मामला दर्ज था। नौबतपुर से विजय को गिरफ्तार कर पटना महिला थाने लाया गया। विजय कुमार के एंटी सिपेट्री बेल को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 1991 में पहली और 2016 में दूसरी शादी विजय कुमार की नीलिमा के साथ साल 1991 में शादी हुई थी। इनके दो बेटे भी हैं। आरोप है कि मुंबई में रहने के दौरान विजय ने 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से दूसरी शादी कर ली। नीलिमा को उन्होंने तलाक भी नहीं दिया। ना ही आर्थिक मदद करते थे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3Bt6SM0
https://ift.tt/3BtcjdS
No comments