Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में आया अरूसा आलम का नाम, जानिए कौन हैं अमरिंदर सिंह की यह दोस्त?

पंजाब की राजनीति में अब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह बनाम कांग्रेस की लड़ाई में पाकिस्तान की पत्रकार अरूसा आलम का आ गया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्र...

पंजाब की राजनीति में अब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह बनाम कांग्रेस की लड़ाई में पाकिस्तान की पत्रकार अरूसा आलम का आ गया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को अमरिंदर सिंह की दोस्त अरूसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। अरूसा आलम पाकिस्तान में रक्षा संबंधी मामले को कवर करती हैं। अरूसा का नाम सामने आने पर ट्विट पर सुखजिंदर सिंह और अमरिंदर सिंह पर बहस छिड़ गई है और डेढ़ दशक पुराना मामला फिर से चर्चा में आ गया है। आगे जानिए कौन हैं अरूसा आलम और क्या हैं उनको लेकर पूरा विवाद-

पंजाब कांग्रेस की कलहबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस लड़ाई में अब पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम का जिक्र छिड़ गया है। पंजाब के डेप्युटी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अरूसा आलम के आईएसआई से लिंक के जांच के आदेश दिए हैं। अरूसा आलम पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की दोस्त हैं। उनका नाम सामने आने के बाद कैप्टन और रंधावा के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है।


Who is Aroosa Alam: पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में आया अरूसा आलम का नाम, जानिए कौन हैं अमरिंदर सिंह की यह दोस्त?

पंजाब की राजनीति में अब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह बनाम कांग्रेस की लड़ाई में पाकिस्तान की पत्रकार अरूसा आलम का आ गया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को अमरिंदर सिंह की दोस्त अरूसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। अरूसा आलम पाकिस्तान में रक्षा संबंधी मामले को कवर करती हैं। अरूसा का नाम सामने आने पर ट्विट पर सुखजिंदर सिंह और अमरिंदर सिंह पर बहस छिड़ गई है और डेढ़ दशक पुराना मामला फिर से चर्चा में आ गया है। आगे जानिए कौन हैं अरूसा आलम और क्या हैं उनको लेकर पूरा विवाद-



'16 साल से भारत आ रही हैं अरूसा'
'16 साल से भारत आ रही हैं अरूसा'

अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने उनके हवाले से ट्वीट करते हुए पूछा कि सुखजिंदर ने तब क्यों नहीं शिकायत की जब वह अमरिंदर कैबिनेट में मंत्री थे। उन्होंने कहा कि अरूसा केंद्र की मंजूरी लेकर पिछले 16 साल से भारत आ रही हैं। इतना ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अरूसा आलम की हाथ मिलाते हुए एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।



अकलीन अख्तर की बेटी हैं अरूसा आलम
अकलीन अख्तर की बेटी हैं अरूसा आलम

अरूसा, पाकिस्तान में 'रानी जनरल' के नाम से मशहूर अकलीन अख्तर की बेटी हैं। समाजसेवी अख्तर का 1970 के दशक में पाकिस्तान की राजनीति पर गहरा प्रभाव रहा है। बताया जाता है कि अरूसा 2004 में कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहली बार मिली थीं जब वह पाकिस्तान दौरे पर गए थे।



अमरिंदर के शपथग्रहण में शामिल हुई थीं अरूसा
अमरिंदर के शपथग्रहण में शामिल हुई थीं अरूसा

अरूसा आलम पाकिस्तान की रक्षा पत्रकार हैं जो पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की करीबी बताई जाती हैं। अरूसा ने 2007 में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को कैप्टन का दोस्त बताया था। 2017 में अमरिंदर सिंह की पंजाब के सीएम के रूप में ताजपोशी के दौरान अरूसा आलम खास मेहमान के रूप में हिस्सा लेने आई थीं। (फोटो साभार-एफबी/ट्विटर)



खुद को बताया था अमरिंदर का दोस्त
खुद को बताया था अमरिंदर का दोस्त

2007 में अरूसा और कैप्टन के बीच कथित अफेयर की रिपोर्ट्स सामने आई थी। तब चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अरूसा ने अफवाहों को खारिज किया था और खुद को अमरिंदर सिंह का दोस्त बताया था। तब अरूसा ने कहा था कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।



क्या है पूरा विवाद?
क्या है पूरा विवाद?

अमरिंदर सिंह बागी रुख अपनाते हुए अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही उनका और पंजाब कांग्रेस का एक दूसरे पर वार-पलटवार जारी है। शुक्रवार को इस विवाद में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम का नाम भी जुड़ गया। पंजाब की चन्नी सरकार ने डीजीपी से यह जांचने को कहा है कि अरूसा आलम के आईएसआई के साथ क्या लिंक है?



कैप्टन और रंधावा के बीच ट्विटर पर जंग
कैप्टन और रंधावा के बीच ट्विटर पर जंग

डेप्युटी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने कहा, 'वे अब कह रहे हैं कि यहां आईएसआई का खतरा है। हम इसमें महिला के कनेक्शन की जांच करेंगे। कैप्टन पिछले साढ़े चार साल से पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन का मुद्दा उठाते रहे हैं।' इसी के बाद सुखजिंदर और अमरिंदर सिंह के बीच ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया।





from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/30JpqLg
https://ift.tt/3nkuldt

No comments