Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम हत्या के एक और मामले में दोषी करार

चंडीगढ़ डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को एक और हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। अब सजा पर फैसला 12 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। राम रहीम क...

चंडीगढ़ डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को एक और हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। अब सजा पर फैसला 12 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। राम रहीम को उनके ही मैनेजर की हत्या करने का आरोप लगा था। राम रहीम और उनके गनमैन के साथ दो अन्य लोगों को भी इस मामले में दोषी पाया गया है। गुरुमीत राम रहीम हत्या और रेप के आरोप में पहले ही आजीवन कारावास काट रहे हैं। वह रोहतक जेल में बंद हैं। उनके ऊपर उनके मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसमें उन्हें दोषी पाया गया है। उनके साथ उनके गनमैन को भी साजिश का हिस्सा और सबूत मिटाने के मामले में दोषी पाया गया है। रेप की घटना के बाद छोड़ दिया था डेरा सच्चा सौदा रणजीत सिंह की हत्या का मामला पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा था। उन्हें कोर्ट ने हत्या, आपराधिक साजिश के तहत दोषी पाया है। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर थे। एक रेप की घटना के बाद उन्होंने डेरा सच्चा सौदा छोड़ दिया था। इस तरह हुई थी घटना राम रहीम ने रणजीत सिंह को वापस डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर बनने का दबाव बनाया जब वह नहीं माने तो कुरुक्षेत्र में उनके गांव के पास उनकी हत्या कर दी गई। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। 2002 में हुई इस हत्या का केस तब से पेडिंग था। अब 19 साल बाद इस पर फैसला आया है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3Bnuu5H
https://ift.tt/3DpMpcf

No comments