Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मॉडल मुनमुन धमेचा के घर चोरी की कोशिश, गेट तोड़ने की आवाज सुनकर निकले पड़ोसी, भागे चोर

सागर आर्यन खान के साथ क्रूज पार्टी में पकड़ी गई मॉडल मुनमुन धमेचा ( Munmun Dhamecha House News) सागर जिले की रहने वाली है। सागर स्थित उसक...

सागर आर्यन खान के साथ क्रूज पार्टी में पकड़ी गई मॉडल मुनमुन धमेचा ( Munmun Dhamecha House News) सागर जिले की रहने वाली है। सागर स्थित उसके घर में चोरी की कोशिश की गई है। बदमाश घर के मेन गेट को गैंती से तोड़ रहे थे। गेट पर गैंती से वार के निशान भी हैं। पड़ोसियों को जब आवाज सुनाई दी तो वे बाहर निकले। इसके बाद वहां से चोर भाग गए हैं। मुनमुन के सागर स्थित घर पर कोई रहता नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुनमुन धमेचा की मां का निधन हो गया था। उसके बाद से घर पर रहने वाला कोई नहीं है। मुनमुन का भाई भी दिल्ली में रहता है। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी गोपालगंज थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोर पड़ोसियों के शोर के बाद गैंती छोड़कर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। साथ ही अपराधियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज भी देखने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। गौरतलब है कि मुनमुन धमेचा को एनसीबी ने क्रूज पार्टी मामले में गिरफ्तार किया है। इसी पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी गिरफ्तार किया गया है। मुनमुन अभी जेल में है। वहीं, इस मामले में मुनमुन के वकील का कहना है कि वह ड्रग्स नहीं लेती है। उसे पार्टी के आयोजकों ने बुलाया था।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3iDTChg
https://ift.tt/3lgFZpF

No comments