Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मेरे परिवार और मिलने वालों पर एक साथ छापे मारे गए, सीबीआई, ED सीधे घरों में पहुंच रहे- अशोक गहलोत

जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंन...

जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, 'ये कोई सरकार गिराने का प्रयास करते हैं या राज्यों में चुनाव आते हैं तो इनकी स्कीम होती है कि कहां छापे डलवाने हैं। कहां सीबीआई जाएगी? कहां ईडी जाएगी? उसी रूप में मेरे परिवार या मेरे मिलने वालों के सब पर एक साथ छापे मारे गए थे।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को लंबे समय बाद अपने गृह जिले जोधपुर के दौरे पर थे। यहां लक्ष्मणनगर चाडी में कांग्रेस नेता परसराम मदेरणा के निधन पर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला। विधायकों को 10 करोड़ रुपये तक ऑफरउन्होंने बीजेपी पर राज्य सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश का हवाला देते हुए कहा कि उस समय 34 दिन तक मेरे एमएलए ने सरकार का, कांग्रेस का साथ निभाया था। जैसलमेर और जयपुर में समय बिताया। अगर वो बाहर जाते तो 10 करोड़ रुपए तक की ऑफर थी। लेकिन एक भी एमएलए बाहर नहीं गया छोड़ कर। छह बसपा के एमएएल की पार्टी मर्ज हो गई। हमने एक रुपए का भी नहीं दिया। जब चुनाव होता है तो पैसा खर्च होता है लेकिन इन विधायकों ने उसकी भी परवाह नहीं की। वे बिना पैसे बिना लालच हमारे साथ आए। यह राजस्थान में ही होता है। यह गर्व करने वाली बात है। जबकि एमएलए का खर्चा होता है। लेकिन किसी ने मांगा ही नहीं। यह गर्व करने वाली बात है। महंगाई नहीं दिया जा रहा ध्यानमहंगाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढने से आमजन परेशान है। इससे महंगाई भी बढ़ रही है। केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है क्योंकि वह घमंड में चूर है। उनका लगता है कि जनता में रिकएक्शन नहीं है। लेकिन रिएक्शन है, जनता बोल नहीं रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रदेश प्रभारी अजय माकन शुक्रवार को चाडी गए थे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर परिवार से शोक व्यक्त किया। गहलोत ने लीला मदरेणा और दिव्या मदेरणा को सांत्वना दी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3GbXArm
https://ift.tt/3GcPNd2

No comments