Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दिवाली पर कानपुर में जीका वायरस 'विस्‍फोट', 56 नए मरीज मिलने से हड़कंप

सुमित शर्मा, कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का संक्रमण बेकाबू हो गया है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें...

सुमित शर्मा, कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का संक्रमण बेकाबू हो गया है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार बिगड़े हालातों पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं। गुरूवार को दीपावली के दिन जीका वायरस के 56 ऐक्टिव केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग में तेजी दिखाई तो बड़ी संख्या में संक्रमित पेशेंट सामने आने लगे। कानपुर में जीका पॉजिटिव मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई है। जीका वायरस की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पॉजिटिव मरीजों को घरों में रहने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों से संपर्क कर अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही घरों में आइसोलेट कर रही हैं। घरों पर आइसोलेट किए गए मरीजों को मेडिकल किट दी जा रही है। कानपुर में जीका वायरस का पहला केस बीते 23 अक्टूबर को सामने आया था। जाजमऊ के पोखरपुर में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एमएम अली में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद बीते शनिवार से लेकर गुरूवार तक जीका संक्रमितों की 91 पहुंच गई है। कानपुर में जीका वायरस का संक्रमण चकेरी से होते हुए शहर के घनी आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसे कुछ क्षेत्रों तक सीमित रखने का प्रयास कर रहा है। 21 महिलाएं और 35 पुरूषों में पुष्टि गुरूवार को कानपुर में जीका वायरस के 56 पॉजिटिव पेशेंट सामने आए हैं। जिसमें से 21 महिलाएं और 35 पुरूष हैं। जिसमें एक दर्जन महिलाएं लगभग 50 साल की उम्र के आसपास हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें जीका प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन लोगों से मच्छरों से बचने की अपील कर रहा है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mMp673
https://ift.tt/3bHmJvU

No comments